Posts

Showing posts from July, 2026

छोटे शब्द इतना दर्द क्यों देते हैं?

Image
यह बहुत अजीब बात है, बहुत ही विचित्र विरोधाभास है। एक पत्थर आपको उतना दर्द नहीं देता, लेकिन एक छोटा-सा शब्द आपको भीतर तक हिला देता है। एक कांटा आपको इतनी गहराई से घायल नहीं करता, लेकिन एक लापरवाह वाक्य कयी दिनों तक आपके भीतर दर्द देता रहता है। क्योंकि शब्द आपके शरीर को नहीं छूता। वह किसी और चीज़ को छूता है , शब्द जिसका शायद आंखों से देखना मुश्किल है फिर भी दर्द दे बैठता हैं आपकी पहचान को, आपकी "मैं कौन हूँ" वाली धारणा को। क्योंकि शरीर मजबूत होता है, वह ठीक हो सकता है। लेकिन आपकी पहचान बहुत नाज़ुक होती है, अहंकार बड़ा होता क्योंकि ये सब वास्तविक नहीं है। ये सिर्फ एक विचार है जिसे आप अपने बारे में ढोते रहते हैं। और जिस दिन किसी के शब्द उस विचार को चुनौती या कुछ बोल देते हैं, तो शायद आप डर या सहम जाते हैं।  अब इस फर्क को साफ-साफ समझिए। अगर कोई आप पर पत्थर फेंकता है, तो आप उसका घाव दिखा सकते हैं। वह दिखाई देता है, वह सीधा-सा मामला है। लेकिन जब कोई कहता है कि "तुम बेकार हो" या "तुम काफी नहीं हो" — या यहाँ तक कि एक छोटा-सा मज़ाक भी — तो आप वह घाव किसी को दिखा नह...

महाभारत की कहानी — एक संक्षिप्त परिचय

Image
महाभारत भारतीय संस्कृति के सबसे महान ग्रंथों में से एक है। इसकी रचना का श्रेय महर्षि पराशर के पुत्र वेदव्यास को जाता है। कहा जाता है कि व्यास जी ने सबसे पहले यह कथा अपने पुत्र शुकदेव को कंठस्थ करवाई, और बाद में अपने अन्य शिष्यों को भी सिखाई। इसी तरह धीरे-धीरे यह कथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी फैलती गई और आज तक जीवित है। एक प्रचलित कथा के अनुसार, राजा परीक्षित के पुत्र जन्मेजय ने एक भव्य यज्ञ आयोजित किया था। इस यज्ञ में सूतजी नाम के एक विद्वान पुराणज्ञ उपस्थित थे, जिन्होंने वहां मौजूद ऋषियों की सभा में महाभारत की पूरी कथा सुनाई। इस सभा के मुखिया महर्षि शौनक थे। महाभारत क्यों खास है- महाभारत सिर्फ एक युद्ध की कहानी नहीं है — यह मानव स्वभाव, रिश्तों, सत्ता के लालच, धर्म और अधर्म के बीच के द्वंद्व को दर्शाने वाला महाकाव्य है। इसे विश्व के सबसे लंबे महाकाव्यों में गिना जाता है, जिसमें एक लाख से भी ज्यादा श्लोक हैं। इसीलिए कहा जाता है — "जो महाभारत में नहीं, वह कहीं नहीं।" हस्तिनापुर का राजवंश- कथा की शुरुआत होती है महाराज शांतनु से। उनके बाद उनके पुत्र चित्रांगद हस्तिनापुर के राजा...

How To Kill Men And Get Away With It. इस book ki इतनी चर्चा क्यों होने लगी।

Image
किताब की कहानी: "हाउ टू किल मेन एंड गेट अवे विद इट" ये एक eye catching टाइटल है। आज समाज में अपराधी स्त्री हो या पुरुष। अपराध करने वाला हमेशा से दोषी होता हैं। इस बुक को देखकर लगता हैं कि पुरुष को मारने के तरीके बताए होंगे जबकि इस बुक में ऐसा कुछ भी नहीं है। इस बुक की राइटर है  केटी ब्रेंट क्या आप कभी किसी सीरियल किलर से हमदर्दी महसूस कर सकते हैं? सुनने में अजीब लगता है, है ना? लेकिन यही इस किताब की सबसे बड़ी खासियत है। यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जो हंसाती भी है और सोचने पर मजबूर भी करती है। यह किताब हत्या को बढ़ावा नहीं देती — बल्कि समाज में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा, ताकतवर लोगों की मनमानी, और कानून की कमजोरियों पर करारा तंज कसती है कहानी की हीरोइन है किटी कोलिंस — एक चमकती-दमकती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर। बाहर से देखने पर उसकी जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट लगती है — पैसा, शोहरत, आजादी। लेकिन इस चमक के पीछे एक ऐसा राज छिपा है, जो किसी को भी हैरान कर दे। एक रात, क्लब से घर लौटते समय किटी का सामना एक ऐसे आदमी से होता है जो उसका पीछा करता है और उसे नुकसान पहुंचाने क...